Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

दिनेशपुर (सागर धमीजा)। दिनेशपुर क्षेत्र के रामबाग गांव में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांच दिवसीय बत्तीस प्रहर अखंड महानाम संकीर्तन कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस महानाम संकीर्तन में बंगाली रीति रिवाज और संस्कृति के भी दर्शन हो रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

    चन्दननगर ग्राम सभा के रामबाग बंगाली कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में सोमवार की शाम को घटस्थापना के साथ पाच दिवसीय अखंड महानाम संकीर्तन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। 29 मार्च को सुबह छह बजे संकीर्तन का समापन होगा। प्रत्येक दिन नाम संकीर्तन के साथ भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। संकीर्तन करने के लिए अन्य प्रदेशों पं बंगाल, उत्तर प्रदेश उड़ीसा से लोग संकीर्तन मंडली शामिल हुए हैं। हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे-हरे के अखंड महानाम की जप से माहौल कृष्णमय हो गया। मंदिर पुजारी कृष्ण महाराज ने बताया कि एक सत्संगी टीम में आठ लोग होते हैं। दो घंटे तक एक टीम लगातार संकीर्तन करती है। इसके बाद अगली टीम की घोषणा कर दी जाती है। संकीर्तन के पहले टीम के सदस्य तुलसी पूजन करते हैं और संकीर्तन करते हुए पहले वाली टीम के साथ शामिल हो जाते हैं। इस प्रकार यह सिलसिला 96 घंटे लगातार बगैर रुके चलता रहेगा।

   इस दौरान नित्यानंद मंडल, विकास राय, शिव पद मल्लिक, सूरज मंडल, किशोर मल्लिक, कालीपद विश्वास, विभूति सरकार, निशिकांत, विक्की यादव, गोविंद मंडल, ग्राम प्रधान विकास सरकार आदि रहे।

Advertisement
Advertisement

You missed