Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। शहर के एक्सिस बैंक की दीवार तोड़कर चोर उसमें घुस गया। मंगलवार की तड़के ट्रांजिट कैंप पुलिस के गश्ती दल को बैंक में एक संदिग्ध के होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचकर टीम ने देखा तो बदमाश ने बैंक की खिड़की तोड़कर उसके एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया था। गश्ती दल ने उसको पकड़ा तो उसने बताया कि उसका साथी मोदी मैदान के पास उसका इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम उसे लेकर मोदी मैदान पहुंची तभी बदमाश पुलिसकर्मियों को चकमा देकर घने कोहरे का फायदा उठाकर झाड़ियों के अंदर भाग गया। इसके बाद उसने झाड़ियों से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

    घायल बदमाश ने अपना नाम भूप सिंह निवासी बिलासपुर बताया। उसने मोदी मैदान में इंतजार कर रहे साथी का नाम नाजिम बताया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त भूप सिंह बिलासपुर का रहने वाला है। इसका पूर्व में बिलासपुर में आपराधिक इतिहास होना संज्ञान में आया है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।