Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

देहरादून (संवाद-सूत्र)। देहरादून के सहसपुर में गुरुवार को पुलिस और गौ तस्करों की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, उसके साथी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।
         जानकारी के अनुसार सुबह पुलिस चेकिंग के दौरान धर्मावाला चेक पोस्ट में रोके जाने पर दोनों अभियुक्त मौके से फरार हो गए थे। पीछा करने पर घिरता देख एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जबाबी फायर किया। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। एसपी विकासनगर ने द्वारा अस्पताल जाकर अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।
        पुलिस टीम के अनुसार, दोनों आरोपी मुज्जमिल पुत्र अशलम निवासी खुशालपुर थाना सहसपुर देहरादून (घायल) और उजैफ उर्फ जैद पुत्र रहीश निवासी रायपुर, थाना मिर्जापुर, यूपी एक दिन पहले गौकशी की घटना में शामिल थे। पूछताछ में दोनों के नाम सामने आएथे। इसके बाद पुलिस ने दोनों की धरपकड़ शुरू की।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।