Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

बाजपुर (संवाद-सूत्र)। बाजपुर क्षेत्र में पंजाब के कपूरथला से विधायक गुरजीत सिंह राणा के फार्म हाउस पर इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम ने छापा मारा। बृहस्पतिवार की सुबह इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम सीआरपीएफ फोर्स के साथ सात गाड़ियों में बाजपुर के गांव विक्रमपुर स्थित राणा फार्म हाउस पहुंची। टीम ने फार्म हाउस का मुख्य गेट बंद कर दिया। छापे की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया। गुरजीत सिंह राणा पंजाब के उद्योगपति है
वहीं, पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी है। बाजपुर स्थित राणा फार्म हाउस पर परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता हैं। सभी लोग पंजाब में है। फार्म हाउस की देखभाल उनके भाई राणा रंजीत सिंह करते है। फार्म हाउस पर मुंशी और फार्म के एकाउंटेड से पूछताछ की जा रही है। अभिलेख खंगाले जा रहे हैं। हालांकि स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। राणा की यूपी-मुरादाबाद-बाजपुर रोड पर उनकी शुगर मिल है।

Advertisement
Advertisement