Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ग्राम विकास अधिकारी ने की अपनी पत्नी की हत्या करने की कोशिश
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

संपादक सुरेंद्र चावला उर्फ राजू 9917322413

ग्राम विकास अधिकारी ने की पत्नी की हत्या की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। पत्नी की हत्या का प्रयास करने के आरोपी पति को पुलिस ने साकेत कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी का गला दबाकर मारने की योजना बनाई थी। पत्नी को मृत समझकर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी पति को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
बता दें कि 19 अक्टूबर को पीड़ित राजेंद्र नाथ निवासी चंपावत ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था उनकी बहन और उसके पति विनोद गिरी गोस्वामी के बीच में कुछ समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है। जिससे दोनों अलग-अलग रहते हैं। विनोद गिरी गोस्वामी रुद्रपुर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। जबकि उनकी बहन साकेत कॉलोनी अजबपुर स्थित आवास पर रहती है।
इसी बीच विनोद गिरी गोस्वामी (जीजा) रुद्रपुर से देहरादून स्थित मेरी बहन के आवास पर पहुंचा और उसकी हत्या करने की कोशिश की। यह देखकर सात वर्षीय भांजा चिल्लाया जिससे पड़ोसी वहां आ गए और विनोद गिरी बहन को मरा समझकर मौके से भाग गया। वहीं घटना के बाद पीड़िता को दून हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी विनोद गिरी के खिलाफ थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा दर्ज किया था।
थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। गठित टीम को सूचना मिली कि आरोपी अपनी गाड़ी लेने के लिए साकेत कॉलोनी घटनास्थल पर आ रहा है। जिस पर टीम द्वारा आज आरोपी विनोद गिरि को साकेत कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया।
Advertisement
Advertisement