कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
रुद्रपुर रिपोर्टर कालरा 7037260222

गदरपुर खबर देहरादून। रुद्रपुर भारत भूषण चुघ ने देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गणेश प्रतिमा भेंट कर उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
भारत भूषण चुघ ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र की जनता की ओर से भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।






