



🛑 बड़ा सवाल: गदरपुर में धड़ल्ले से चल रहे अवैध मेडिकल और हॉस्पिटल—क्या होगी सख्त कार्रवाई या चलता रहेगा दिखावा?
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। स्वास्थ्य विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर औचक निरीक्षण से हड़कंप मच गया।
शासन के निर्देशानुसार औचक कार्रवाई में टीम ने क्षेत्र के कई पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटरों की व्यवस्थाओं और जरूरी दस्तावेजों की गहन जांच की।
इस दौरान उन्होंने तराई हॉस्पिटल, महाजन हॉस्पिटल पहुंची, जहां रिकॉर्ड और व्यवस्थाएं पूरी तरह सही मिले। एएनसी रजिस्टर, लॉग बुक और फॉर्म-एफ मानकों के अनुरूप पाए गए। लेकिन असली खुलासा तब हुआ जब टीम अल्फा हॉस्पिटल पहुंची। जांच के दौरान रिकॉर्ड में ओवरराइटिंग, कटिंग और कई दस्तावेजों में खामियां सामने आईं। इतना ही नहीं, एएनसी रजिस्टर में मरीजों के पूरे पते तक दर्ज नहीं मिले।
इन गंभीर लापरवाहियों को देखते हुए अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई और सुधार के सख्त निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने साफ कहा है कि अब नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। टीम ने तकनीकी कक्षों से लेकर रजिस्ट्रेशन काउंटर तक हर व्यवस्था को बारीकी से परखा।
तहसीलदार ने सभी केंद्र संचालकों को चेतावनी दी कि दस्तावेजों में पारदर्शिता रखें और मरीजों की पूरी जानकारी दर्ज करें, वरना कार्रवाई तय है।
निरीक्षण टीम में तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट, एसीएमओ डॉ. एस.पी. सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
