Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गदरपुर। कुंज विहार कॉलोनी निवासी रमेश लाल अनेजा की धर्मपत्नी ऊषा अनेजा के निधन के पश्चात उनके परिजनों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया। उनके पुत्र अंकुश अनेजा की सहमति से नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गई, जिससे दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी आएगी।
यह प्रक्रिया महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एस.के. मित्तल की उपस्थिति में संपन्न हुई। सी.आर. मित्तल नेत्रदान केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एल.एम. उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावत ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर सफलतापूर्वक नेत्रदान कराया।

इस अवसर पर शोक संतप्त परिवार के साथ पंकज सेतिया राहुल अनेजा आशीष अनेजा, रॉबिन फुटेला, नवीन खेड़ा, कपिल गेंदा, पंकज सेतिया, राहुल अनेजा, राजकुमार अनेजा और सचिन चावला सहित कई लोग मौजूद रहे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अनेजा परिवार के इस महान कार्य की सराहना करते हुए आभार जताया।

मुक्तिधाम सेवा समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इस पहल को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि नेत्रदान जैसा पुनीत कार्य मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में उजाला भर सकता है।

Advertisement
Advertisement