



.


कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413
गदरपुर खबर। पशुपालन विभाग द्वारा रविवार को मिनी खेल स्टेडियम सकैनिया में वृहत पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में गाय और भैंस की छह श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालकों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही सभी श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ पशु का चयन कर उसे चैम्पियन पशु का पुरस्कार भी दिया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय चौधरी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पशुपालन विभाग के अपर निदेशक कुमाऊं मंडल डॉ. रमेश नितपाल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के सलविंदर सिंह कालसी ने कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी डॉ. रविशंकर झा द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. मुकेश पांडेय, डॉ. कोमल सिंह, डॉ. सुमायला मलिक, डॉ. प्रकाश वैष्णव, डॉ. रपि खुल्ये और डॉ. पूजा बठला शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र प्रसार अधिकारी भी खड़क सिंह, पशुचिकित्सा प्रसार अधिकारी शिपम वर्मा, अंशु कुमार, तारिफ अली, राणा प्रताप सिंह, धमेंद्र वर्मा, फार्मासिस्ट नीता और रविंद्र पांगती सहित पशु साथियों ने सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पशुपालक मौजूद रहे, जिनमें जगदीश, देशराज, मलकीत चंद और राकेश कंबोज प्रमुख रूप से शामिल रहे।
