Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

रुद्रपुर खबर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मातृशक्ति को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में क्षेत्र की कई महिलाओं को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति नारी शक्ति के सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। परिवार के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की जागरूक और संघर्षशील महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि इन मातृशक्तियों का सम्मान करना उनके लिए गर्व की बात है।
इस दौरान देवकी नेगी, चंपा तिवारी, गायत्री पांडे, समता शर्मा, दीप्ति संधू, हेमा राणा, निर्मला चंद, कविता, सरिता चौधरी और प्रीति धीर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं और महिला दिवस के इस आयोजन को सराहा।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!