Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रूद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी/अध्यक्ष चिकित्सा प्रबंधन समिति उदयराज सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय काशीपुर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक लेते हुये कहा स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिये हर संभव प्रयास किये जायेगें। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिये कि जो दवाइयां उपलब्ध नही हो पा रही है उनकी सूची उपलब्ध कराये ताकि उन दवाइयों को महानिदेशक स्तर से मंगाई जा सकें।
बैठक में समिति द्वारा चिकित्सालय प्रबंधन हेतु 47 लाख 28 हजार की धनराशि अनुमोदन किया गया। समिति ने चिकित्सालय में ओटी एवं इमरजेंसी के लिये हिस्टेरेक्टॉमी के दो सैट, एलएससीएस के तीन सैट व अन्य छोटे-मोटे उपकरण, चिकित्सालय में स्थापित अक्रियाशील 500 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट को क्रियाशील करने, मरीजो के वार्डो हेतु 07 नग मॉसकीटो इनसैक्ट रैप्लेंट यूवी मशीन, चिकित्सालय कार्यालय हेतु फोटो कापियर मशीन क्रय, चिकित्सालय में रेडियोलॉजी विभाग में एक्सरे मशीन हेतु एक्सरे फिल्म खरीदने तथा चिकित्सालय हेतु एक-एक प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, चैकीदार आउटसोर्स से रखने का अनुमोदन दिया।
    जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में साफ-सफाई रखने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दिये साथ ही चिकित्सालय कैम्पस में जल भराव से निजात दिलाने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश नगर आयुक्त काशीपुर को दिये। उन्होने विभागीय स्तर से दवाएं उपलब्ध न होने पर स्थानीय स्तर से दवा खरीद की लंबित धनराशि की जानकारी ली साथ ही निदेशालय स्तर से उपलब्ध नही हो पा रही दवाइयों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि पीएस नेगी, एसीएमओ डॉ.एसपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.खेमपाल, उप कोषाधिकारी नवीन चन्द पाण्डे, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.राजीव पुनेठा, चीफ फार्मासिस्ट आरसी आर्य, सहायक नर्सिंग अधीक्षिका जॉय लॉयल आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement