Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रूद्रपुर (सू.वि.)। जिलाधिकारी उदयराज सिंह के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन(जेजेएम) की बैठक लेते हुए जेजेएम योजना कार्य के साथ ही पेयजल लाइन बिछाने हेतु खोदी गई सड़कों को शीघ्र ठीक करने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिए। उन्होंने ओवरहेड टैंक पूर्ण होने के अंतिम चरण में ही पेयजल लाईन बिछाने हेतु सड़क खोदने के निर्देश दिये साथ ही लाईन बिछाने के तुरंत बाद ही सड़क को ठीक करने के निर्देश भी दिये ताकि यातायात बाधित न हो व जनता को अनावश्यक समस्याओं का सामना न करना पड़े।
जेजेएम योजना के अंतर्गत कुल 333 पेयजल योजनाओं के सापेक्ष 168 पूर्ण हो चुकी हैं जल निगम रूद्रपुर द्वारा 92 के सापेक्ष 54 योजना कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, इसी तरह जल निगम काशीपुर 54 के सापेक्ष 29 योजना कार्य, जल निगम खटीमा के द्वारा 80 के सापेक्ष 44 योजना कार्य तथा जल संस्थान रूद्रपुर द्वारा 53 के सापेक्ष 18, जल संस्थान रामनगर के द्वारा 25 के सापेक्ष 8 व जल संस्थान खटीमा खंड द्वारा 29 के सापेक्ष 15 कार्य पूर्ण कर लिये गए हैं। जबकि माह जुलाई में 42, अगस्त में 48 व सितंबर में 75 योजनाएं पूर्ण होंगी, जिसपर मुख्य विकास अधिकारी कार्यों में गति लाकर निर्धारित समय में योजना कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इलैक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल डिवीजन (ईएंडएम) द्वारा 255 योजनाओं के पम्प हाउस निर्माण में से 240 पूर्ण हो चुके है जबकि 13 पम्प हाउस में कार्य प्रगति पर है तथा 02 में बोरिंग कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है लेकिन शीघ्र प्रारंभ कर लिया जायेगा तथा 200 पम्प हाउसों में विद्युत ऊर्जाकृत कर दिया है। 38 पम्प हाउसों को विद्युत संयोजन की धनराशि प्राप्त हो गई है इनको भी शीघ्र ऊर्जाकृत कर दिया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने 02 बोरिंग कार्यों को तुरंत प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा जो पम्प हाउस पूर्ण हो चुके है उनके पम्पिंग प्लांट कार्य भी शीघ्र पूर्ण कराते हुए योजना में पानी टेस्टिंग कर पेयजल व्यवस्था सुचारू करें। उन्होंने कहा कि जेजेएम योजना के अन्तर्गत प्रत्येक विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्र में पेयजल संयोजन सुनिश्चित करेंगे, साथ ही सभी योजनाओं की वाटर टेस्टिंग अवश्य करायेंगे तथा सभी पूर्ण योजनाओं का थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन व जियो टैगिंग कराना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में परियोजना निदेशक अजय सिंह, अधीक्षण अभियंता जल निगम वी के जैन, जल संस्थान प्रणम पुरोहित, अधिशासी अभियंता जल निगम सुनील जोशी, पीएन चैधरी, शिवम द्विवेदी, जल संस्थान नरेन्द्र रेखाड़ी, मनोज कुमार गंगवार, अजय कुमार, ईएंडएम नील कमल आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement