Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ऊधमसिंहनगर में लाखों की स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र ) एसएसपी के कुशल नेतृत्व में नशा तस्कारों पर कड़े प्रहार लगातार जारी है। जिसके तहत पुलिस ने दो शातिर तस्कारों को गिरफ्तार किया है। उनके पास 58 ग्राम स्मैक/हीरोईन बरामद की गयी है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 03 लाख रुपये है। नानकमत्ता पुलिस द्वारा कुलवंत व महेंद्र को ग्राम जोगीठेरा से किया गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की नशा बेचकर कमाई गई अवैध संपत्ति की भी जांच की जा रही है। थाना नानकमत्ता व खटीमा तथा सितारगंज क्षेत्र में करते थे नशा सप्लाई । ऊधमसिंहनगर पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर महोदय द्वारा नशे के विरुद्ध व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना नानकमत्ता पुलिस द्वारा दिनांक 09.05.2025 को वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा नशे के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम के लिए थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त व पेट्रोलिंग किए जाने हेतु कई टीमें गठित की गई है। इसी हेतु कई टीमें गठित की गई है। इसी क्रम में थाना नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा पुलिस चौकी प्रतापपुर के ग्राम जोगीठेर क्षेत्र में चेकिंग व पेट्रोलिंग की कार्यवाही की जा रही थी, तभी टीम द्वारा  चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को पकड़ा और दोनों को चेक किया तो दोनों के कब्जे से कुल 58 ग्राम स्मैक हीरोइन बरामद हुई। अभियुक्तों ने पूछताछ पर ग्राम जोगीठेर तथा आसपास के थाना क्षेत्र के अन्य नशा तस्करों के नाम भी बताए हैं। जिनके विरुद्ध शीघ्र कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नानकमत्ता में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गुरु रामदास प्रॉपर्टीज हमारे यहां दुकान मकान जमीन खरीदने व बेचने के लिए संपर्क करें9917322413

Advertisement
Advertisement