Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर (संवाद सूत्र)। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर के तत्वाधान में हर वर्ष करवाई जाने वाली स्कूली बच्चों की दो दिवसीय लिखित धार्मिक परीक्षा का आयोजन मीरी पीरी खालसा अकैडमी ग्राम रतनपुरा तहसील गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड में किया गया। उत्तराखंड सिख मिशन काशीपुर के प्रचारक भाई हरजिंदर सिंह ने बताया कि धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर द्वारा हर वर्ष की भांति स्कूलों में की आयोजित की जाने वाली धार्मिक परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय दर्जे के लगभग चार दर्जन बच्चों द्वारा धार्मिक परीक्षा के लिए नामांकन किया गया था 21 और 22 नवंबर को दो दिवसीय परीक्षा के दौरान बच्चों द्वारा गुरबाणी, गुर इतिहास, सिख रहित मर्यादा एवं सिख धर्म फिलासफी के आधार पर दो पेपरो की परीक्षा दी गई।दो दिवसीय लिखित धार्मिक परीक्षा का आयोजन मीरी पीरी खालसा अकैडमी में आयोजित इस दौरान मीरी-पीरी खालसा अकैडमी रतनपुरा में धार्मिक परीक्षा कार्यक्रम की सराहना करते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद सर नवाबगंज के मुख्य सेवादार बाबा अनूप सिंह, अकैडमी की प्रधानाचार्य मनदीप कौर, उपप्रधानाचार्य हरमनजोत सिंह एवं परीक्षा प्रबंधक सुखविंदर सिंह, अमरजीत कौर बलविंदर कौर के अलावा जगजीत सिंघ, देवेंद्र सिंह एवं अन्य स्टाफ का भी विशेष सहयोग रहा। प्रचारक हरजिंदर सिंह ने बताया कि उनके एवं अन्य सहयोगियों द्वारा मीरी पीरी खालसा अकैडमी रतनपुरा एवं अन्य स्कूलों एवं गुरुद्वारों में स्कूली छुट्टियों के दौरान विशेष गुरमत कैंप लगाए जाते हैं, जिसमें गुरमुखी अक्षर ज्ञान,सिख इतिहास, गुरबाणी,सिख फिलासफी,मार्शल आर्ट गतका, स्वास्थ्य संबंधी एवं अन्य विषयों पर आधारित जानकारियां बच्चों को प्रदान की जाती है । धर्म प्रचार कमेटी के सचिव स. बलविंदर सिंह काहलवा का मीरी पीरी खालसा अकैडमी में धार्मिक परीक्षा आयोजित किए जाने पर प्रधानाचार्य एवं अन्य स्टाफ द्वारा धन्यवाद किया गया।

Advertisement
Advertisement

इस मौके पर बच्चों में गुरप्रीत कौर,मनप्रीत कौर, हरप्रीत कौर, सिमरन कौर, मनदीप कौर, रुपदीप कौर, प्रवीण कौर, गुरबख्श सिंह, हीरा सिंह, गुरदिता सिंह,अनमोल सिंह, अंशदीप सिंह, हरमनजीत सिंह, जशनदीप सिंह आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement