Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अल्मोड़ा(संवाद सूत्र)। मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में अब डॉक्टरों के साथ लैब टेक्नीशियन भी तैयार हो सकेंगे। कॉलेज को पैरामेडिकल कोर्स की पढ़ाई के लिए अनुमति मिल गई है। अगले सत्र से टेक्नीशियन की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

अब तक मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में सिर्फ डॉक्टर ही तैयार होते थे लेकिन अब पहाड़ के युवा यहां पैरामेडिकल की पढ़ाई भी कर सकेंगे। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने कुछ समय पूर्व शासन को प्रस्ताव भेजा था।

Advertisement
Advertisement

शासन ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। शैक्षिणक सत्र 2024-25 के लिए पैरामेडिकल कोर्स के संचालन का अनुमोदन हुआ है। पहले चरण में कॉलेज में 60 सीटों पर प्रवेश हो सकेगा। इससे पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं को काफी राहत मिलेगी। साथ ही अस्पतालों में चल रही टेक्नीशियनों की कमी को पूरा किया जा

सकेगा।

Advertisement
Advertisement