


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में जनभागीदारी के साथ फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर गूलर भोज। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर की माननीय सचिव महोदया के आदेश संख्या 32/26-27 के अनुपालन में शुक्रवार को नगर पंचायत गूलरभोज में हरेला पर्व के अंतर्गत वन महोत्सव सप्ताह के अवसर पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत गूलरभोज में प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नगर पंचायत के एओ राजकुमार भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान फलदार एवं छायादार दो पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ, कर्मचारी विष्णु शील सहित क्षेत्र के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग न करने तथा प्रकृति संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर पराविधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) कुंवर सिंह, कुमारी दीपा एवं संगीता सरदार ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण और हरेला पर्व के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 19 लोगों ने भाग लिया।
यह कार्यक्रम तहसील गदरपुर की टीम संख्या 08 एवं 09 के माध्यम से आयोजित किया गया।
