


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का लिया संकल्प
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर। आज दिनांक 02/07/2026 को उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महोदया मा० सचिव ममता पन्त के निर्देशन में सरस्वती शिशु मंदिर गदरपुर में हरेला पर्व के अवसर पर फलदार एवं छायादार पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि पौधों से हमें औषधि, फल, फूल, कीमती लकड़ी एवं ऑक्सीजन प्राप्त होती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में पराविधिक कार्यकर्ता राजकुमारी, कु. दीपा एवं स्कूल स्टाफ ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कुल 25 प्रतिभागी उपस्थित रहे। टीम संख्या-08 तहसील गदरपुर द्वारा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
यह रिपोर्ट पीएलवी राजकुमारी द्वारा प्रस्तुत की गई।
