Spread the love

जिला संयोजक एवं सह संयोजकों का फूल-मालाओं और अंगवस्त्र से स्वागत, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का किया आह्वान

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा)

(7037260222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों में जिला संयोजक एवं सह संयोजकों की नियुक्ति के बाद रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने समर्पित, कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनकी कार्यकुशलता के आधार पर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जगदीश तनेजा, सोनू अनेजा, राजेश कामरा, मनोज मदान, सुरेश शर्मा, करुणा देवी, रविंद्र धामी, के. के. त्रिपाठी, इंद्रपाल, महेंद्र आर्य, मयंक कक्कड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें रवि कालड़ा


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!