Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

9917322413)9>

गदरपुर खबर/देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड के विकास एवं नव-उत्तराखंड के निर्माण को समर्पित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण 5 वर्ष का कार्यकाल आज पूर्ण होने पर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के Leadership में प्रदेश ने सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम 5 वर्ष देखे हैं। इस दौरान राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है, जिसमें सड़क, रेल, और हवाई सेवाओं का तेजी से विकास शामिल है।
उन्होंने आगे कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के तहत इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिला है तथा हरित उत्तराखंड की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। साथ ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण के अंतर्गत चारधाम यात्रा का सुगम एवं भव्य आयोजन सरकार की बड़ी उपलब्धि रही है।
गुंजन सुखीजा ने कहा कि सख्त कानून व्यवस्था के चलते प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे जनता में विश्वास बढ़ा है। वहीं निवेश और रोजगार के नए अवसरों के साथ औद्योगिक विकास को भी नई गति मिली है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुले हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह 5 वर्षीय कार्यकाल उत्तराखंड के विकास इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!