


प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र, वक्ताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
( 9917322413)

गदरपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री पद पर सफल एवं गौरवशाली पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को नगर पालिका परिषद गदरपुर में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर (मिंटू) की अध्यक्षता में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुशासन की सराहना करते हुए उनके पांच वर्षीय कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं चेक वितरित किए गए। जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर पूर्व गन्ना समिति चेयरमैन राजेश गुम्बर, मंडल महामंत्री अनिल जेटली, युवा मोर्चा अध्यक्ष तनुज गिल्होत्रा, सभासद अश्वनी कुमार, सचिन गुप्ता, परमजीत सिंह पम्मा, रमन छाबड़ा, मुकेश चावला, सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद मोमिन, इदरीस पाशा, भाजपा पदाधिकारी रोहित कम्बोज, गुलशन शर्मा, निर्मल नारंग, उपदेश अरोड़ा, स्वीटी चावला, वीरू सैनी सहित नगर पालिका के कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर (मिंटू) ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा उत्तराखंड की निरंतर प्रगति की कामना की।
