Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों का लिया जायजा, कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर रानीखेत। प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने आगामी 16 एवं 17 मई को आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर व्यवस्था बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आयोजन को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में आने वाले सभी संभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, आवास, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, जिला प्रभारी प्रदीप जनौटी, जिला महामंत्री भूपेंद्र कठपाल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement