Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
पंतनगर विश्वविद्यालय के इस छात्र का हुआ आज इस बड़ी कंपनी में चयन, है आकर्षक पैकेज ।।
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(संपादक सुरेंद्र चावला उर्फ राजू 9917322413,,)


पंतनगर ( संवाद सूत्र) विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का नामी कम्पनी में चयन हुआ है इस चयन से पंतनगर कैंपस में खुशी की लहर है लगातार विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की हो रही बड़ी कंपनियों में नियुक्ति से पंत प्रशासन भी खुश है ऐसे में एक बड़ी खबर आ रही है।

विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के माध्यम से मैसर्स नामधारी सीड्स प्राइवेट लिमिटेड में साक्षात्कार के आधार पर श्री बलराम, एम.एस.सी. एजी. जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थी को प्रषिक्षण के उपरान्त लगभग वित्तीय प्रतिवर्ष रू. 6 से 8 लाख प्रतिवर्ष देय होगा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति, डा. मनमोहन सिंह चौहान ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक, डा. एम. एस. नेगी ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा बताया कि इसी प्रकार अन्य क्षेत्रों में भी यह निदेशालय प्रयासरत है तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सफलता की कामना करता है।
Advertisement
Advertisement