



(संपादक सुरेंद्र चावला उर्फ राजू 9917322413)
गदरपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके के एक गांव में पुलिस ने अवैध अस्लाह बनाने वालो के पास से आधा दर्जन तमंचें, एवं दो बन्दूक के अलावा अवैध शस्त्र बनाने एवं रखने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
.श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिह नगर के द्वारा जिले में सक्रिय अपराधियो के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश के क्रम मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर, पुलिस अधीक्षक महोदय अपराध तथा क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण मे अवैध असलाह बनाने व रखने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री की मुखबिर से प्राप्त गुप्त सूचना का सत्यापन किया। सूचना सत्य होने पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18.11.2024 को देर सायं ग्राम कुलवन्त नगर नहाल बैराज के पास खेत के किनारे खजूर के पेड के नीचे अवैध असलाह बना रहे अभियुक्त दर्शन सिह पुत्र इन्द्र सिह निवासी गुलाब का मझरा, थाना केलाखेडा को पकड़ लिया। इसके पास से 04 अदद तंमचे 315 बोर, 03 अदद तंमचे 12 बोर, 01 अदद देशी बन्दूक 12 बोर, 01 अदद पोनी देशी बंदूक 12 बोर, 06 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद खोका कारतूस 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व भारी मात्रा मे अवैध हथियार को बनाने के उपकरण बरामद किये गये । अभियुक्त दर्शन सिह के पास से उपरोक्त अवैध तमन्चे, बन्दूके, तथा अस्लाह बनाने के उपकरणों की बरामदगी की। अतः अभियुक्त को इसके जुर्म अन्तर्गत धारा-3/5/25/27 शस्त्र अधिनियम से अवगत कराते हुए दिनांक 18.11.2024 को समय 16.30 बजे हिरासत पुलिस लेकर गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी के आधार पर थाना गदरपुर पर FIR NO-295/2024 U/S 3/5/25/27 ARM ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया। पकडा गया अभियुक्त दर्शन सिह शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है जिसका अच्छा खासा आपराधिक इतिहास है । अभियुक्त से उक्त अवैध कार्य के बारे मे सख्ती से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा बताया कि वह पहले भी अवैध अस्लाह बनाने के सबन्ध मे जेल गया है व निर्माणाधीन अवैध तंमचो/देशी बन्दूको को 7 हजार रुपये प्रति तमन्चा के हिसाब से रामपुर, रुद्रपुर , किच्छा , हल्द्वानी, बाजपुर , कालाढूंगी आदि स्थानों मे बेचता है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अवैध असलाह बनाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान एस आई मुकेश मिश्रा
का० ललिता प्रसाद एवं का मोहन बोरा आदि शामिल थे।

किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
