Spread the love

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने गदरपुर नगर पालिका में की समीक्षा बैठक, कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं (कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)(9917322413)गदरपुर। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, उत्तराखंड सरकार के सदस्य नितिन चरन वाल्मीकि ने गुरुवार को नगर पालिका परिषद गदरपुर कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और विभागीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल, पालिका अध्यक्ष मनोज कुमार गुम्बर, कर्मचारी नेता विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आयोग सदस्य नितिन चरन वाल्मीकि ने सफाई कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना। कर्मचारियों ने वेतन संबंधी समस्याएं, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, ईपीएफ तथा कार्यस्थल पर आने वाली विभिन्न व्यावहारिक कठिनाइयों को उनके समक्ष रखा।
सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए नितिन चरन वाल्मीकि ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज और व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके अधिकारों और हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल ने आयोग को आश्वस्त किया कि कर्मचारियों द्वारा उठाए गए सभी जायज मुद्दों और स्थानीय समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
बैठक से पूर्व नगर पालिका परिवार की ओर से राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नितिन चरन वाल्मीकि का गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!