Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

बाजपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा बाजपुर क्षेत्र के मेडिकल स्टोरो पर छापेमारी कार्यवाही की गयी। जिसमे कृष्णा मेडिकल स्टोर व जगदीश मेडिकल स्टोर में कई अनियमित्ता पाये जाने पर लाईसेंस निलम्बन की संस्तुति करते हुए मेडिकल स्टोर बन्द कराये गये। 

मेडिकल स्टोरो पर औचक छापेमारी

 

मेडिकल स्टोरो पर औचक छापेमारी

 वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि संयुक्त टीम द्वारा पुलिस के साथ बाजपुर में कृष्णा मेडिकल, जगदीश मेडिकल स्टोर, जय मेडिकल स्टोर व ओम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कृष्णा मेडिकल स्टोर पर फॉर्मासिस्ट नही मिला व मन प्रभावी औषधियों का बिल सत्यापन नही पाया गया। जबकि जगदीश मेडिकल स्टोर पर भी फॉर्मासिस्ट नही पाया गया व मन प्रभावी औषधियों का बिल सत्यापन नही पाया गया साथ ही फिजिशियन सैम्पल पाये जाने पर लाईसेंस को निलम्बित करने की संस्तुति करते हुए मेडिकल स्टोर बन्द करा दी गयी साथ ही जगदीश मेडिकल स्टोर से 03 औषधी के नमूने जॉच हेतु एकत्रित किये गये। उन्होने बताया कि ओम मेडिकल स्टोर को औषधी के रख-रखाव व टीबी दवाई हेतु प्रथक पंजिका बनाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के सभी मेडिकल स्टोरों का लगातार निरीक्षण किया गया जायेगा। 

       संयुक्त टीम में औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला, निधि शर्मा, अर्चना गहतोड़ी, पूजा जोशी, पूजा रानी शर्मा, पंकज पंत, हर्षिता व बाजपुर कोतवाली पुलिस मौजूद थी।

Advertisement
Advertisement