Spread the love

प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने साझा की मुख्यमंत्री धामी सरकार की उपलब्धियां, ग्रामवासियों ने जताया भरोसा

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर । विधानसभा गदरपुर के ग्राम रामनगर में “विकास के 5 वर्ष, जन-जन का विश्वास” अभियान के अंतर्गत यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के सफल 5 वर्षों के कार्यकाल को समर्पित एक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों के साथ सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अब समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है।
कार्यक्रम में ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और सभी ने सरकार की विकास योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा की।
इस अवसर पर श्री मलकीत सिंह (सदस्य, गन्ना सलाहकार समिति उत्तराखंड), ग्राम प्रधान श्रीमती राजबाला, पूर्व प्रधान श्री शेर चंद, श्री महेंद्र कालरा, श्री रमेश चंद (फौजी), श्री रोशन लाल, श्री भूदेव चंद, एडवोकेट सुधीर राणा, श्री देवेंद्र राणा, श्री नारायण चंद कंबोज, श्रीमती सुरेंद्र कौर, श्रीमती प्रकाश कौर, श्री भजन चंद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!