


प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने दी शुभकामनाएं, कहा— धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्यमंत्री अपने सफल कार्यकाल के पांच वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बीते पांच वर्षों में प्रदेश ने सेवा, सुशासन और विकास का नया अध्याय लिखा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास, सुशासन, निवेश, रोजगार, पर्यटन, धार्मिक आस्था और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, रेल, रोपवे और हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। चारधाम यात्रा के सफल और सुव्यवस्थित संचालन के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिली है। औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलने से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं।
गुंजन सुखीजा ने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को प्राथमिकता देते हुए इको-टूरिज्म को बढ़ावा दिया है तथा हरित उत्तराखंड की दिशा में प्रभावी कदम उठाए हैं। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाकर प्रदेश को अधिक सुरक्षित बनाया गया है। वहीं स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के विस्तार से समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और “विकल्प रहित संकल्प” की भावना के साथ विकसित एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
अंत में प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सफल कार्यकाल के पांच वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की।
