Spread the love

फर्जी आपत्तियों से मतदाताओं में भ्रम, निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति बढ़ रहा अविश्वास

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान फॉर्म-10 के माध्यम से दर्ज की जा रही कथित फर्जी आपत्तियों को लेकर युवा सामाजिक कार्यकर्ता अकील रज़ा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने ऐसी आपत्तियों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अकील रज़ा ने बताया कि निर्वाचन टीमें घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रही हैं। वहीं, निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर फॉर्म-10 के माध्यम से कुछ मतदाताओं के नामों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उनका कहना है कि जिन मतदाताओं के नाम पर आपत्तियां दर्ज की गई हैं, उनमें से कुछ का दावा है कि उन्होंने या उनके परिवार के किसी सदस्य ने ऐसी कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई।
रज़ा ने कहा कि इस तरह की शिकायतों से मतदाताओं में भ्रम और आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो रही है तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति अविश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों से प्रत्येक आपत्ति की निष्पक्ष जांच कराने और यदि आपत्तियां फर्जी पाई जाती हैं तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!