Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क ने जिलेभर के किसानों से एकजुट होकर आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 21, 22 और 23 अगस्त को उधम सिंह नगर जिलाधिकारी कार्यालय पर तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने किसानों से ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ पहुंचने की अपील की।
उन्होंने बताया कि आंदोलन के दौरान जिलाधिकारी कार्यालय पर किसानों की मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। किसानों की मांगों में जमीन का हक किसानों के नाम करने, स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाने, उत्तराखंड में प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली निशुल्क देने, किसानों के ट्यूबवेल के बिजली बिल पूरी तरह माफ करने, बाजपुर के 20 गांवों की जमीन के विवाद का समाधान करने और किसानों को उनका हक दिलाने तथा गन्ने का भुगतान शीघ्र कराने की मांग शामिल है।
हरपाल सिंह विर्क कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से एकजुट हों और 21 अगस्त से शुरू होने वाले तीन दिवसीय आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। उन्होंने किसानों से किसान एकता बनाए रखने की अपील की।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!