Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
सादगी से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस, सांसद ने आंदोलनकारियों को किया सम्मानित
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(संपादक सुरेंद्र चावला उर्फ राजू 9917322413)

रुद्रपुर(संवाद-सूत्र)। रुद्रपुर पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस सादगी से मनाया गया। इस दौरान शहीदों को नमन किया गया। उत्तराखंड राज्य ने आज अपनी स्थापना के 25वें साल यानी रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर लिया है। ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस सादगी से मनाया गया। इस दौरान शहीदों को नमन किया गया। सांसद अजय भट्ट ने हरीश पनेरु, अनिल चैहान सहित कई राज्य आंदोलनकारियों का सम्मानित किया। इस दौरान कई विभागों के स्टॉल लगाए गए। आंदोलनकारियों ने सम्मान नहीं मिलने की टीस रखी। इस दौरान विधायक शिव अरोरा, डीएम उदयराज सिंह, सीडीओ मनीष कुमार सिंह, पूर्व मेयर रामपाल सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement