Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
सैलून में काम करने वाले युवक शाहिद की हिंदू संगठन के लोगों ने की जमकर धुनाई, फिर पुलिस को सौंपा, युवती से छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(संपादक सुरेंद्र चावला उर्फ राजू 9917322413)


ऋषिकेशः उत्तराखंड में लगातार युवतियों और महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। जिससे हिंदू संगठन में रोष है।

ताजा मामला योग नगरी ऋषिकेश का है जहाँ सिटी सेंटर स्थित एक सैलून की दुकान में काम करने वाले शाहिद की हिंदू संगठनों के लोगों ने जमकर धुनाई कर डाली और फिर पुलिस के सपुर्द किया।

बता दें सैलून मे काम करने वाले साहिद पर एक युवती को परेशान व छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद साहिद को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे का है। हिंदू संगठनों के लोगों ने सिटी सेंटर में स्थित एक सैलून की दुकान में काम करने वाले साहिल पर एक युवती से छेड़छाड़ व परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने की जानकारी मिली। जिससे आक्रोशित हिंदू संगठन के सदस्यों की भीड़ अचानक सिटी सेंटर पहुंची और वहां स्थित एक सैलून की दुकान पर काम करने वाले साहिल को पकड़ कर बाहर निकाला और उसकी जमकर धुनाई करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए।संगठन के सदस्यों ने कोतवाली तक जुलूस निकाल कर साहिल को पुलिस के सपुर्द किया। साहिल पर एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने व उसे परेशान करने का आरोप लगा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने साहिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisement
Advertisement