Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
एस एसपी मणिकांत मिश्रा ने थाना दिवस पर सुनी समस्याएं तुरंत किया निस्तारण
कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413

गदरपुर थाना दिवस के अवसर पर रविवार को गदरपुर थाना दिवस पर आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में एसएसपी मणिकांत मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ने पटका पहनकर स्वागत किया इस दौरान क्षेत्र के  प्रधान संघ अध्यक्ष मीना चौधरी पूर्व ग्राम प्रधान संजय चौधरी वार्ड सदस्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश कंबोज पूर्व सभासद मोहम्मद आलम और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएँ एसएसपी मणिकांत मिश्रा के समक्ष रखीं। शहर के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कंबोज ने नगर में नालियों से आगे किए गए अतिक्रमण का मुद्दा उठाते हुए इसे तत्काल हटवाने की मांग रखी। वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष ने शहर में नो एंट्री व्यवस्था को जारी रखने और रात के समय भी भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर द्वारा थाने में स्टाफ की कमी के लिए कहा हेल्पलाइन  में डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।एएसपी सपन किशोर, सीओ विभव सैनी, थानाध्यक्ष प्रभारी संजय पाठक, एल आई यू प्रभारी मोहम्मद रिजवान उप निरक्षक मुकेश मिश्रा उप निरीक्षक नरेश चंद्र, चंदन सिंह, जितेंद्र मेहरा दीवान सिंह बिष्ट सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधि कारी मौजूद रहे।
एस एसपी मणिकांत मिश्रा ने थाना दिवस पर सुनी समस्याएं तुरंत किया निस्तारण
Advertisement
Advertisement