Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड में विकास धामी की गारंटी प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)


गदरपुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मंत्री श्री गुंजन सुखीजा ने विधानसभा गदरपुर के अंतर्गत आने वाले मजराझुन्नी गुरुद्वारे में एक महत्वपूर्ण विकास कार्य का लोकार्पण किया। यह टीन शेड यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा स्वीकृत हुई धनराशि से निर्मित किया गया है, जिससे संगत को अब और अधिक सुविधा मिल सकेगी।
इस अवसर पर गुंजन सुखीजा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे में टीन शेड बनने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को विशेषकर बरसात और गर्मी के मौसम में बड़ी राहत मिलेगी।
उत्तराखंड में विकास धामी की गारंटी प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा
उत्तराखंड में विकास धामी की गारंटी प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा
मजराझुन्नी में 15 लाख की लागत से पड़ेगा गुरुद्वारा का टीन शेड
ग्राम वासियों ने जताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा का आभार

सुखीजा ने कहा, “देवभूमि उत्तराखंड में आस्था के केंद्रों का सम्मान और उनका विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री जी का यह कदम न केवल क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि धार्मिक और सामाजिक सद्भाव को भी मजबूत करता है।
लोकार्पण समारोह में गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी और प्रदेश मंत्री श्री गुंजन सुखीजा जी का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह टीन शेड संगत की एक पुरानी और महत्वपूर्ण आवश्यकता थी, जो अब पूरी हो गई है।
इस मौके सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर,भाजपा नेता सुभाष गुंबर,रमेश लाल कंबोज,गुरुद्वारे समिति के अध्यक्ष किशन लाल,कोषाध्यक्ष कश्मीर चंद ,हंसराज,डॉ कश्मीर चंद,देशराज कंबोज,अमन कंबोज,शिवम् त्रिपाठी पर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।
उत्तराखंड में विकास धामी की गारंटी प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा
Advertisement
Advertisement