Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। सकैनिया पुलिस चौकी में तैनात एएसआई सुरेश सिंह ढेक की आकस्मिक मृत्यु की सूचना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। सकैनिया निवासी वरिष्ठ समाजसेवी और एसके फ्रूट एजेंसी गदरपुर के स्वामी कश्मीर चंद कंबोज अपने साथी पूर्व जिला पंचायत सदस्य टेकचंद कंबोज, किशन लाल और अमित कुमार के साथ लोहाघाट चंपावत स्थित सुरेश सिंह ढेक के घर पहुंचे। उन्होंने उनके पिता दान सिंह ढेक और परिजनों से मुलाकात करके शोक संवेदना व्यक्त की।

एसके फ्रूट एजेंसी के स्वामी कश्मीर चंद कंबोज ने एएसआई सुरेश सिंह ढेक के दो मासूम बच्चों को 50 हजार रुपए की धनराशि सौंपी 

   कश्मीर चंद कंबोज ने सहृदयता दिखाते हुए दिवंगत एएसआई सुरेश सिंह ढेक के दो मासूम बच्चों को 50 हजार रुपए की धनराशि भी प्रदान की। एएसआई सुरेश सिंह ढेक का हंसमुख स्वभाव और मिलनसार प्रवृत्ति का हर कोई कायल रहा। उनके आकस्मिक निधन से जहां उत्तराखंड पुलिस ने एक नौजवान अधिकारी को खोया हैं। 

Advertisement
Advertisement