Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

Advertisement
Advertisement

गूलरभोज। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश के क्रम में सोमवार को अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा के निर्देशन में सिंचाई विभाग ने हरिपुरा जलाशय गूलरभोज में सरकारी भूमि पर अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने की कार्रवाई की गई ।

कुल 60 नोटिस जारी किए गए, जिसमें से चार धार्मिक स्थल भी है।  अपर जिलाधिकारी ने कहा कि 15 दिन की नोटिस के उपरांत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में पुलिस, प्रशासन, सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं टीम मौजूद रहें।

   अपर जिलाधिकारी ने कहा कि हरिपुरा जलाशय के इस स्थान पर प्रथम चरण में 1.13 हेक्टेयर से अतिक्रमण हटाया जा चुका है, द्वितीय चरण में 2.45 हेक्टेयर से अतिक्रमण हटाया जाना है।

  इस कार्रवाई में उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह, सहायक अभियंता सिंचाई, कोतवाल आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement