Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर (संवाद-सूत्र)।जनपद ऊधमसिंह नगर के स्वास्थ्य विभाग में प्रमुख अधिकारियों के कई महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं, जिससे विभागीय कार्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।
स्थिति यह है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के चार पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल एक पद पर ही तैनाती है। शेष कार्य वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों से लिया जा रहा है।
जनपद के अस्पतालों के साथ-साथ सीएमओ कार्यालय भी चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। कार्यालय में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के चार पदों में से केवल तीन पदों पर ही तैनाती है।
📌 चार में से तीन चिकित्साधिकारी अन्यत्र संबद्ध
सीएमओ कार्यालय में चिकित्साधिकारी के नौ पद सृजित हैं, लेकिन केवल चार पदों पर ही तैनाती है। इनमें से भी तीन चिकित्साधिकारी अन्य विभागों में संबद्ध हैं।
एक चिकित्साधिकारी सीएमओ कार्यालय हरिद्वार से संबद्ध हैं, जबकि एक नगर निगम रुद्रपुर में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। वहीं एक चिकित्साधिकारी सीएचसी गदरपुर से संबद्ध हैं। इसके अतिरिक्त, टीबी क्लीनिक में चिकित्साधिकारी के दो पद स्वीकृत हैं, जिनमें से केवल एक पद पर ही तैनाती है।
अधिकारियों का कहना
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि जल्द ही अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की संयुक्त निदेशक पद पर तैनाती की जाएगी। साथ ही वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों को पदोन्नति देकर रिक्त पदों को भरा जाएगा। चिकित्सकों की कमी भी शीघ्र दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement