Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व संगठनात्मक कार्यों में रुचि रखने वाले कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने शैलेन्द्र शर्मा को नगर कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष श्री गाबा ने कहा कि शैलेन्द्र शर्मा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वाहन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे एवं श्री राहुल गांधी तथा प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा की भावना एवं कांग्रेस की गौरवशाली परम्पराओं के अनुरुप कार्य करते हुए पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारु रुप से संचालित करने तथा पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे। विदित हो कि श्री शैलेन्द्र शर्मा काफी लम्बे समय कांग्रेस पार्टी में एक सच्चे सिपाही के रुप में कार्य कर रहे है और वह इससे पूर्व कई सामाजिक संगठनों में कार्य करते हुए ग्राम प्रधान पद पर भी रह चुके है। उन्होंने अपना मनोनयन होने पर संगठन के पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गयी है उसे वह पार्टी संगठन हित में कार्य करते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्यरत रहेंगे। श्री शैलेन्द्र के कार्यवाहक नगर अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस के युवा वर्ग में पुनः जोश उभर कर सामने आ गया है जोकि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए काफी अहम भूमिका साबित होगी।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।