Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। नगर के एक होटल में क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर नगर की सबसे ऐतिहासिक बाइक रैली 4 जनवरी को निकालने व मिशन 2024 में मोदी के हाथों को मजबूत करने की बात कही।

इस दौरान उन्होंने बाइक रैली की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष मुनि भुसरी को सौपी है, जिसमें भाजयुमो के बैनर तले इस भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा।

   इससे पूर्व भी भाजयुमो के बैनर तले बाइक रैली निकाली जा चुकी है लेकिन उस बाइक रैली ने क्षेत्रीय जनता पर कोई खास असर नही छोड़ा और सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सिमट कर रह गई थी, ऐसे में मिशन 2024 के मद्देनजर भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष मुनि भुसरी द्वारा अब बाइक रैली निकालने के लिए क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे से संपर्क किया गया जिस पर 4 जनवरी को 1101 बाइको के साथ विशाल बाइक रैली निकालने का फैसला लिया गया है। मुनि भुसरी ने सभी कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर 4 जनवरी 2024 को आयोजित होने वाली उक्त बाइक रैली में सहभागिता करने का आह्वान किया है।

   बैठक में राकेश भुड्डी, रोहित सुदामा, सचिन बत्रा, अनिल जेटली, संतोष गुप्ता, समन मुंजाल, संतोष श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।