Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। ग्राम सकैनिया में तालाब के पानी की उचित निकासी नहीं होने से उत्पन्न जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह ने आठ सदस्यीय संयुक्त समिति का गठन किया है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि दो दिन के भीतर मौके का संयुक्त निरीक्षण कर स्थायी समाधान के सुझावों सहित अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

आदेश के अनुसार लगातार वर्षा के कारण तालाब का पानी सड़कों और गलियों में भर गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए गठित समिति में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक हरजीत सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक नेकराम, लोक निर्माण विभाग के अपर अभियंता मनोज कुमार, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता एच.सी. जोशी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कपिल गंगवार तथा ग्राम विकास अधिकारी अजय कुमार को शामिल किया गया है।
उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह ने समिति को निर्देश दिए हैं कि ग्राम सकैनिया में जलभराव की समस्या का स्थलीय निरीक्षण कर दो दिन के भीतर उपयुक्त सुझावों सहित संयुक्त आख्या प्रस्तुत करें, ताकि जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। इस मौके पर प्रधान पति संजय सिंह चौधरी पूर्व प्रधान सतनाम कंबोज कश्मीर लाल कंबोज वीर सिंह राजेंद्र सिंह राजकुमार प्रेमपाल निर्मल सिंह विनोद कुमार जयवीर सिंह नितिन राजेश काफी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!