Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर पालिका परिषद गदरपुर में पर्यावरण मित्रों को रेनकोट वितरित किए गए। पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ एवं अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल ने पर्यावरण मित्रों को रेनकोट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर ‘मिंटू’ ने कहा कि पर्यावरण मित्र विपरीत मौसम में भी पूरी निष्ठा से नगर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी से बरसात के दौरान भी शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने में सहयोग देने का आह्वान किया।
अधिशासी अधिकारी कैलाश सिंह पटवाल ने पर्यावरण मित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि नगर पालिका उनके हितों एवं आवश्यक सुविधाओं के प्रति हमेशा संवेदनशील है और स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
कार्यक्रम में सभासद अश्वनी कुमार, सचिन गुप्ता, रमन छाबड़ा, मुकेश चावला, परमजीत सिंह पम्मा, सभासद प्रतिनिधि ब्रजेश चौधरी, संतोष गुप्ता, इदरीस पाशा, नाजिर अली, चिंतन अरोड़ा, मोमीन, सलीम बाबा सहित नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!