Spread the love

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन सौंपकर पुराने आदेश निरस्त करने की उठाई मांग

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा)

(7037260222)

गदरपुर रुद्रपुर खबर सीलिंग भूमि, नजूल भूमि एवं ट्रांजिट कैंप की दानपत्र भूमि पर वर्षों से रह रहे परिवारों को विद्युत संयोजन उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपकर तत्कालीन जिलाधिकारी के 31 मई 2023 तथा सचिव विकास प्राधिकरण के 28 नवंबर 2025 के आदेशों को निरस्त करते हुए जिला मुख्यालय की सभी आवासीय कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन बहाल करने की मांग की।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच हजारों परिवार बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। विद्युत संयोजन नहीं मिलने से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनहित को देखते हुए पूर्व में जारी आदेशों को निरस्त कर प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत दी जानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और आसपास की मलिन बस्तियों में हजारों परिवार वर्षों से दानपत्र भूमि पर निवास कर रहे हैं। स्वामित्व संबंधी दस्तावेज और रजिस्ट्री न होने के कारण उन्हें बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। वहीं फाजलपुर मेहरोला क्षेत्र की प्रीत विहार, तराई विहार, लोक विहार, बराड़ नगर, अपना इंक्लेव सहित कई कॉलोनियों में भी सैकड़ों परिवार सीलिंग एवं नजूल भूमि से जुड़े प्रतिबंधों के चलते विद्युत संयोजन से वंचित हैं।
ज्ञापन में मांग की गई कि सीलिंग, नजूल एवं दानपत्र भूमि पर बसे परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रखा जाए। साथ ही इन परिवारों को मालिकाना हक प्रदान कर भूमि को फ्रीहोल्ड किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाए।
इस अवसर पर संजीव गुप्ता, संजय ठुकराल, ब्रजेन मंडल, ललित बिष्ट, रामकुमार गुप्ता, संजय कुमार, कुंवर पाल कोली, हिम्मत राम कोली, उनैजा फातमा, विमला देवी, सुनीता, ममता, कलावती, आशिया अंसारी, नाजमा, नेहा, रूबीना, शमीला, मेहनाज बी, विवेक, अंजुम, राहुल, यासमीन, काव्या, बाबू राम, फैसल, रूबल कौर, दीपक, रेशमा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें रवि कालड़ा


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!