


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर। उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह एवं तहसीलदार लीना चंद्रा के औचक निरीक्षण के दौरान तहसील गदरपुर के भैसिया मोड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति बकरी काटते तथा दो अन्य व्यक्ति मौके पर मीट बेचते मिले। निरीक्षण के दौरान संबंधित गतिविधियां निर्धारित नियमों के विपरीत संचालित होती पाई गईं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कैलाश पटवाल, पशु चिकित्सक, राजस्व विभाग उप निरीक्षक इंदु भट्ट एवं पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम ने

मौके पर कार्रवाई करते हुए तीन अस्थायी दुकानों को सील कर दिया। साथ ही संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
