9917322413
रुद्रपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर जनपद ऊधम सिंह नगर में ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31दिसंबर 2025 को सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार 30 बुधवार 31 दिसंबर को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।






