Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। मुख्य शिक्षा अधिकारी के आदेशों के क्रम में आज दिनांक 15. 2.2024 को गवर्नमेंट आईटीआई गदरपुर के प्रशिक्षार्थियों एवं स्टाफ द्वारा मतदाता जागरूकता रैली एवं मतदाता शपथ कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

   संस्थान के प्रधानाचार्य श्री दिनेश चंद्र जी द्वारा छात्रों को मतदान से संबंधित जानकारी देते हुए स्वयं एवं आसपास के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए कहा गया, सभी को मतदान करने एवं जिन की उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है ऐसे नागरिकों को अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए भी छात्रों को जागरूक किया गया।

  संस्थान के अनुदेशकगण मुकेश देवरारी एवं वरुण शर्मा जो कि चुनाव में मास्टर ट्रेनर भी हैं उन्होंने छात्रों को EVM, VVPAT एवं BU के उपयोग के बारे में बताया। इस बार चुनाव में जिस प्रत्याशी को वोट दिया है उसके नाम चुनाव चिन्ह वाली पर्ची VVPAT pr दिखाई देगी जिससे हमें भरोसा हो जाएगा कि हमने जिस प्रत्याशी को वोट दिया है उसी की पर्ची VVPAT प्रदर्शित हुई है।

  इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दिनेश चंद, फोरमैन मैडम नूतन सक्सेना, अनुदेशक गण मुकेश देवरारी एवं वरुण शर्मा ,स्टोर इंचार्ज हेमचंद पांडे, कनिष्ठ सहायक विकास कुमार एवं मुनेश कुमार, इंदर सिंह आदि थे। इस रैली में संस्थान के छात्रों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया।

Advertisement

You missed

प्रति एकड़ तीन कट्टे खाद के लिए आवेदन कर सकते हैं किसान भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को दी खाद वितरण की जानकारीरुद्रपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार प्रेम सिंह सहोता ने किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों से खाद को लेकर चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। सरदार प्रेम सिंह सहोता ने बताया कि किसानों को प्रति एकड़ के हिसाब से तीन कट्टे खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था के तहत आवेदन किया जा सकता है। जिन किसानों को खाद की आवश्यकता है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर खाद प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि खाद वितरण को लेकर किसी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित सोसाइटी अथवा जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में पारदर्शिता और उचित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। किसानों ने खाद से संबंधित समस्याओं से प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया।