Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222)

मतदाता सूची में फर्जी आपत्तियों के विरोध में एसडीएम कार्यालय पर धरने पर बैठे राजकुमार ठुकराल निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग, चेतावनी—न्याय नहीं मिला तो करेंगे आमरण अनशन

गदरपुर खबर रुद्रपुर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कथित अनियमितताओं एवं फर्जी आपत्तियां लगाए जाने के विरोध में गुरुवार को पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।मतदाता सूची में फर्जी आपत्तियों के विरोध में एसडीएम कार्यालय पर धरने पर बैठे राजकुमार ठुकराल निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग, चेतावनी—न्याय नहीं मिला तो करेंगे आमरण अनशन

धरने को संबोधित करते हुए ठुकराल ने आरोप लगाया कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में एक राजनीतिक दल से जुड़े लोगों द्वारा सुनियोजित तरीके से वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में फर्जी आपत्तियां दर्ज कर प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ जनहित में कार्य कर रहे हैं, लेकिन सैकड़ों बेबुनियाद आपत्तियां लगाकर उनके कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है। उनका आरोप था कि इन आपत्तियों को आज तक जांच एवं निस्तारण के लिए संबंधित बीएलओ के पास नहीं भेजा गया, जिससे पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ठुकराल ने दावा किया कि उनकी माता दर्शना रानी के नाम पर भी फर्जी आपत्ति दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति ने स्वयं स्वीकार किया कि उसने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई और उसके नाम का दुरुपयोग किया गया। उनका आरोप है कि कई आपत्तियों पर हस्ताक्षर तक नहीं हैं तथा वर्षों से क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों के नाम भी हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
पूर्व विधायक ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि मतदाता सूची की शुचिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर जनता का विश्वास कायम रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस व्यापक आंदोलन करेगी और वह स्वयं एसडीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठेंगे।
एसडीएम द्वारा निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद राजकुमार ठुकराल ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

Advertisement
Advertisement