Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

शहीदी दिवस पर शिल्पी अरोरा ने कंबोज धर्मशाला को दी सहायता राशि समाज सेवा ही शहीद ऊधम सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि : शिल्पी अरोरा

गदरपुर। शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोरा ने सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए गदरपुर के बुद्ध बाजार स्थित कंबोज धर्मशाला को सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान उन्होंने कंबोज धर्मशाला के अध्यक्ष किशन लाल कंबोज को सहायता राशि का चैक सौंपा।शहीदी दिवस पर शिल्पी अरोरा ने कंबोज धर्मशाला को दी सहायता राशि समाज सेवा ही शहीद ऊधम सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि : शिल्पी अरोरा

इस अवसर पर शिल्पी अरोरा ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन देशभक्ति, त्याग और समाज सेवा का प्रतीक है। उनकी शहादत को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम समाज के उत्थान और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
उन्होंने कहा कि कंबोज धर्मशाला क्षेत्र की सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां दूर-दराज से आने वाले लोगों को ठहरने सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। धर्मशाला के रखरखाव एवं विकास के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।
कंबोज धर्मशाला के अध्यक्ष किशन लाल कंबोज ने सहायता राशि के लिए शिल्पी अरोरा एवं महिला कांग्रेस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस राशि का उपयोग धर्मशाला में यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने तथा भवन के रखरखाव एवं विकास कार्यों में किया जाएगा।
इस अवसर पर टेकचंद कंबोज, राकेश कंबोज, रमेश कंबोज, टाला राम कंबोज, सतनाम दास कंबोज, मनोज कंबोज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement