(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70 372 60 222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 8 अगस्त को हल्द्वानी में प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने खानपुर नंबर-1, खानपुर नंबर-2, मोहनपुर नंबर-2 सहित कई गांवों में बैठकें कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से जनसभा में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
बैठकों को संबोधित करते हुए राजकुमार

ठुकराल ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा प्रदेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी और इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं और आम लोगों के हितों की आवाज उठाती रही है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जनसभा की जानकारी देने तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
बैठकों में रैली की तैयारियों, आवागमन की व्यवस्था तथा प्रत्येक क्षेत्र से अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज कर जनसभा को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक राय, चौ. ओमपाल सिंह, अंकित बठला, परिमल राय, दिनेश पंत, आशीष बाला, दीपक गाईन, तुषार बाला, ललिता राय, बबिता, ओमपाल चौधरी, नित्यानंद मंडल, चमन सिंह, विजय सिकदार, अमर चंद मल्लिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।








