Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालरा 70372 60 222)

विधायक शिव अरोड़ा ने विधवानी मार्केट में जनसुविधा हेतु प्याऊ का किया लोकार्पण राहगीरों, व्यापारियों और आमजन को मिलेगा शुद्ध एवं शीतल पेयजल

गदरपुर खबर रुद्रपुर शहरवासियों की सुविधा एवं जनसेवा के उद्देश्य से विधवानी मार्केट में स्थापित आधुनिक प्याऊ (वॉटर कूलर) का गुरुवार को विधायक शिव अरोड़ा ने विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को शुद्ध एवं

विधायक शिव अरोड़ा ने विधवानी मार्केट में जनसुविधा हेतु प्याऊ का किया लोकार्पण राहगीरों, व्यापारियों और आमजन को मिलेगा शुद्ध एवं शीतल पेयजल

शीतल पेयजल उपलब्ध कराना जनकल्याण का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि विधवानी मार्केट में स्थापित यह प्याऊ प्रतिदिन हजारों लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराएगी, जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
लोकार्पण समारोह में मनोज मदान, व्यापार मंडल के महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात खुराना, महामंत्री दिलीप गुगलानी, उपाध्यक्ष इंदर सहानी, कोषाध्यक्ष सोनू अनेजा, सांस्कृतिक मंत्री हरि अग्रवाल, मीडिया प्रभारी मयंक माटा, सरपरस्त राजीव गंभीर, मनीष गोस्वामी, अभिषेक कुमार, रितांश भाटिया एवं दीपक तनेजा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए विधायक शिव अरोड़ा का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाजहित के कार्यों को निरंतर जारी रखने की अपेक्षा जताई।

Advertisement
Advertisement