Spread the love

रेलवे की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई फिलहाल टली
दुकानदारों ने लीज व्यवस्था लागू कर रोजगार बचाने की उठाई मांग

विधायक अरविंद पांडे फिर से बने हनुमान गूलर भोज रेलवे की खोखा मार्केट को उजाड़ने से बचाया

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर गूलरभोज। रेलवे भूमि पर प्रस्तावित अतिक्रमण हटाओ अभियान विधायक अरविंद पांडे के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कार्रवाई टलने से रेलवे भूमि पर वर्षों से व्यवसाय कर रहे दुकानदारों और उनके परिवारों ने राहत की सांस ली है।
रेलवे प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को जारी सात दिन की नोटिस अवधि मंगलवार को पूरी हो गई थी। गत सप्ताह रेलवे अधिकारियों के निरीक्षण में कुल 15 दुकानों पर अतिक्रमण पाया गया था। इनमें सात दुकानों द्वारा आवंटित क्षेत्र से अधिक भूमि पर कब्जा किए जाने तथा आठ दुकानों के बिना किसी वैध आवंटन के संचालित होने की बात सामने आई थी। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
बुधवार को कार्रवाई के लिए रेलवे प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी। मौके पर आवश्यक संसाधन और कर्मचारियों की तैनाती भी प्रस्तावित थी। कार्रवाई की सूचना फैलते ही दुकानदारों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल बन गया।
इसी बीच व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और प्रभावित व्यापारियों ने विधायक अरविंद पांडे से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप रघुवंशी ने बताया कि विधायक ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए रेलवे अधिकारियों से वार्ता की और समाधान निकलने तक कार्रवाई स्थगित कराने का प्रयास किया।
विधायक के हस्तक्षेप के बाद रेलवे प्रशासन ने फिलहाल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई टाल दी है। व्यापारियों का कहना है कि यदि रेलवे संबंधित भूमि को लीज पर उपलब्ध कराए तो विभाग को राजस्व प्राप्त होगा और दर्जनों परिवारों का रोजगार भी सुरक्षित रह सकेगा। उन्होंने प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से इस दिशा में सकारात्मक पहल करने की मांग की है।
फिलहाल अभियान स्थगित होने से प्रभावित व्यापारियों और स्थानीय लोगों में राहत का माहौल है, जबकि सभी की निगाहें अब रेलवे प्रशासन के अगले निर्णय पर टिकी हुई हैं।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!