


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 70 372 60 222)

रुद्रपुर, संवाददाता। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देशवासियों की सुख, समृद्धि, शांति तथा खुशहाली की कामना की।
राजकुमार ठुकराल ने बाबा महाकाल के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना कर सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और समाज में शांति बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो तथा सभी के जीवन में खुशहाली बनी रहे।
इस अवसर पर उनके साथ ललित सिंह बिष्ट, राजेश ग्रोवर, आनंद शर्मा, जगदीश सुखीजा, राजकुमार भुसारी, रामसेवक कोली सहित अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
